पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में पुलिस ने लॉकेट स्नैचिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल, अमित, बिक्रम (पेशा–सोनार) तथा बिक्रम का साला अखिलेश शामिल हैं। सभी आरोपी मालसलामी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
चौक थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी पर लॉकेट स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके अलावा, पुलिस के साथ बदतमीजी करने के आरोप में पंचम राय को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
