फुलवारी शरीफ़, अजीत। पटना के कंकड़ बाग में पिछले दिनो आगजनी के चपेट मे आकर पूरी तरह जलकर राख हो चुके रेस्टोरेन्ट कारोबारी अंबुज कुमार के जगनपुरा इलाके मे उनके आवास पर परिवार से मिल कर पूर्व विधायक अरुण मांझी ने सांत्वना दिया. पूर्व विधायक के साथ प्रेमचंद सिंह (पुनपुन) मुकुल कुमार संपत चक (एकतापुरम) अभिषेक कुमार सिंह ( हरनौत ) एवं कई अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित थे.
पीड़ित परिवार से मिलने के बाद पूर्व विधायक ने बताया कि कलपा, जहानाबाद जिले के मूल निवासी अंबुज कुमार जी सामाजिक कार्यो मे हमेशा सक्रिय रहते हैं एवं रेस्टोरेन्ट व्यवसायी भी हैं. इसी से इनके परिवार का जीविकोपार्जन होता था. पिछले दिनों कंकडबाग अवस्थित इनके “शिकागो पिज्जा रेस्टोरेन्ट” मे भयंकर आग लग गया जिसमें पुरे रेस्टोरेन्ट जलकर राख हो गया है.
रेस्टोरेन्ट कारोबारी अंबुज कुमार एवं उनकी पत्नी गुड़िया कुमारी ने बताया की आगजनी मे लगभग 35 लाख रुपए का समान व फर्निचर का नुकसान हुआ है.इस घटना के बाद इनका पूरा परिवार सदमे मे है. इस संदर्भ मे कारोबारी ने घटना की लिखित सूचना कंकडबाग थाने को दे दी है।
