बिहार

अवैध आरा मील पर वन विभाग का छापा, संचालकों में हड़कंप, मील उखाड़ कर हुए फरार

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना अंतर्गत फुलकाहा में वन विभाग के पदाधिकारी ने अवैध रूप से चलाए जा रहे आरा मील को लेकर दो स्थानों पर किये छापेमारी। दोनों स्थानों से छापेमारी दल को लौटना पड़ा खाली हाथ। अवैध संचालकों को छापेमारी की मिल गई थी सूचना, छापेमारी से पूर्व ही हटा लिया मशीन, छापेमारी से क्षेत्र के अवैध आरा मील संचालकों में हड़कंप मच गया है। इस बाबत वन क्षेत्र पदाधिकारी फारबिसगंज दिनेश प्रसाद यादव ने बताया कि एक व्यक्ति ने लिखित आवेदन देकर कहां की फुलकाहा में अवैध रूप से आरा मील चल रहा है।

उसी आवेदन के आधार पर आज मंगलवार को टीम के साथ दो स्थानों पर छापेमारी किया गया। परंतु छापेमारी से पूर्व ही संचालकों ने मशीन को हटा लिया था, जिस कारण हम लोगों को कुछ भी हाथ नहीं लगा। उन्होंने कहा अगर किसी ने भी अवैध रूप से मील चलाने का प्रयास किया तो उनके ऊपर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। इस अभियान में वन परिसर पदाधिकारी रानीगंज प्रदीप सिंह, वन उपपरिसर पदाधिकारी सुनील मरीक, पूनम कुमारी,कुंदन कुमार ,संतोष कुमार , फुलकाहा थाना के एएसआई रविंदर भारती एवं अन्य पुलिस बल शामिल थें।

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

error: