क्राइमबिहार

आगामी होली पर्व को लेकर पुलिस एवं पथराहा एसएसबी जवानों के साथ चलाया संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान

अररिया(रंजीत ठाकुर): आगामी होली पर्व को लेकर घूरना थाना पुलिस एवं पथराहा बीओपी एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रुप से बीओपी समीप नाका लगाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान से जहां वाहन चालकों में हड़कंप मचा वहीं शराब तस्कर भी भयभीत है।

बताते चलें कि इस सीमावर्ती क्षेत्र में खुला बॉर्डर होने के कारण और बिहार में शराबबंदी के चलते नेपाल से शराब की तस्करी बड़े पैमाने पर की जाती है खासकर कुछ खास पर्व जैसे होली, दीपावली, दशहरा या फिर किसी राजनीतिक जश्न जैसी अवसर पर शराब सहित नशीली पदार्थों की तस्करी की जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए घूरना थाना अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र तथा पथराहा बीओपी प्रभारी ललित कुमार शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में यह अभियान चलाकर आगामी होली पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर सक्रिय हैं।

Related posts

महिला की हत्या का खुलासा : जमीन के सौदे की रंजिश में पत्नी को मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार!

साइबर क्राइम थाने का उदघाटन : सुश्री अंकिता शर्मा

फुलवारी में विक्रम विधायक सिद्धार्थ शर्मा का पूर्व वाहन चालक की गोली मारकर हत्या!

error: