बिहार

अमृतसर में बाबा सोहन सिंह भकना की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित

पटना, न्यूज क्राइम 24। अमृतसर। शहीद स्मारक न्यास,पटना सिटी के महासचिव विजय कुमार सिंह एवं शहीद भगत सिंह जागृति मंच, पंचकूला के अध्यक्ष जगदीश भगत सिंह ने अमृतसर स्थित बाबा सोहन सिंह भकना की समाधि पर जाकर पुष्पांजलि की।

इसके साथ ही, प्रतिनिधिमंडल ने बाबा सोहन सिंह भकना के प्रपौत्र स० जसवीर सिंह गिल से मिलकर बाबा के जीवन एवं कार्यों से जुड़े ढेर सारी जानकारी हासिल की। प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर चिंता जाहिर की कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बतौर गदर पार्टी के संस्थापक-अध्यक्ष और लगभग दो दशकों तक देश की आज़ादी और किसान व मजदूरों की समस्याओं को लेकर जेल की कठोर यातना झेलने वाला शख्श आखिर प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार कैसे हो गया। सरदार जसवीर ने प्रतिनिधिमंडल को भेंट स्वरूप गदर पार्टी का झंडा प्रदान किया तथा भविष्य के आयोजनों एवं अभियानों में शहीद स्मारक न्यास, पटना सिटी तथा शहीद भगत सिंह जागृति मंच ,पंचकूला के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

Advertisements
Ad 1

प्रतिनिधिमंडल ने अगले वर्ष से बाबा की पुण्यतिथि पर स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच व्याख्यान एवं दूसरे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन का संकल्प दुहराया तथा बाबा के कार्यों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता दुहराई।

भकना गांव के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने कामरेड सोहन सिंह जोश के इस्लामाबाद स्थित मकान का परिभ्रमण किया जहां से स्वतंत्रता संग्राम के दरम्यान महत्वपूर्ण पत्रिका कीरति’ का प्रकाशन होता था। यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि यह वही मकान था जहां 17 दिसंबर 1928 को लाहौर में सरदार भगत सिंह एवं राजगुरु ने सहायक पुलिस अधीक्षक जॉन सांडर्स को गोली मारने के उपरांत रात्रि में शरण ली थी तथा कॉ०जोश से लाहौर से निकलने के बारे में मशवरा किया था। उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमृतसर नगर निगम ने इस मकान की ऐतिहासिकता के बारे में बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: