बिहार

भारतीय सेना दिवस पर छत्रपति शिवाजी ब्रिज अपार्टमेंट के फ्लैट धारकों को मिला तोहफा

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): संपतचक प्रखंड के एकतापुरम भोगीपुर स्थित निर्माणाधीन अपार्टमेन्ट परिसर क्षत्रपति शिवाजी ग्रींस मे भारतीय सेना दिवस के अवसर पर पुलवामा आतंकवादी हमले मे मसौढ़ी (पटना) निवासी शहीद सैनिक के स्मृति मे संजय कुमार सिन्हा प्रशासनिक कक्ष का उद्घाटन संपन्न हुआ।

निर्माणाधीन अपार्टमेन्ट परिसरवासियो के सतत आग्रह पर वयोवृद्ध समाजसेवी एवं अवकाशप्राप्त सफल किसान व पशुपालक सुखदेव सिंह के व्यक्तिगत कोष से निर्मित इस प्रशासनिक कक्ष का उद्घाटन परिसर मे निवासीत परिवार के महिलाओ द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।

Advertisements
Ad 1

इस शहीद संजय कुमार सिन्हा प्रशासनिक कक्ष के निर्माण के क्रम मे 25 जुलाई 2022 को विश्व प्रसिद्ध गणितज्ञ एवं सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार भी अवलोकन कर अपना मार्गदर्शन दे चुके हैं।

इस अवसर पर भारतीय वायु सेना अधिकारी जे॰ के॰ सिंह की वयोवृद्ध माँ श्रीमति गायत्री देवी, पुजा सिंह, सलोनी प्रिया, निर्मला कुमारी, शीला देवी, पुजा कुमारी, खुशबु कुमारी, जुली कुमारी, मधु कुमारी, परिसर के विकास के लिए सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता विनय सिंह, मुकेश कुमार, अभिषेक सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, विजय सिंह, विनोद सिंहा, राजकुमार यादव, श्रवण दास के अलावे बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

Related posts

उच्च शिक्षा में सुधार को लेकर राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक, 31 दिसंबर तक समर्थ पोर्टल के सभी मॉड्यूल लागू करने का निर्देश

जेपी सेनानी द्वारा आपातकाल प्रतिरोध मार्च निकाला गया

हज 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 20 जुलाई तक भरे जाएंगे फॉर्म

error: