बिहार

रंगदारी नहीं देने पर उपमुखिया प्रतिनिधि के घर पर दिनदहाड़े फायरिंग, गांव में दहशत

नालंदा, राकेश : जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में अपराधियों ने रंगदारी की मांग पूरी न होने पर दिनदहाड़े उपमुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

पीड़िता गीता देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके पति रंजीत कुमार वर्तमान में दिल्ली में कार्यरत हैं। 17 अगस्त की सुबह उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को वंडा उर्फ अवध विहारी, निवासी पहलादनगर (थाना नूरसराय) बताया और ₹10 लाख की रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। वंडा अपने साथी पृथ्वी कुमार और 4-5 अन्य अज्ञात बदमाशों के साथ बाइक पर सवार होकर पीड़िता के घर पहुंचा और घर के बाहर से ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

Advertisements
Ad 1

ग्रामीणों के अनुसार, बदमाशों ने करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए, जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही नूरसराय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मौके से चार खोखा बरामद किया है।जांच जारी प्राथमिकी दर्ज

इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय जायसवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं, नूरसराय थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।पीड़ित परिवार ने अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग की है। ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related posts

बाढ़ NH-31 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ पटना में विरोध, पीएम मोदी का पुतला फूंका

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

error: