उत्तरप्रदेश

ट्रांसफार्मर की चिंगारी से लगी आग, रिहायसी झोपड़ी जलकर हुई खाक!

बलिया(संजय कुमार तिवारी): कस्बा के दक्षिणी चट्टी के देई माई के स्थान के पास मंगलवार की रात ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से दो रिहायशी झोपड़ी जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और आग को फैलने से रोका। कस्बा के दक्षिणी चट्टी के देई माई स्थान के पास बचनू बसफोर और जीतेंद्र बसफोर की रिहायशी झोपड़ी है। इनकी झोपड़ी के पास स्थित ट्रांसफार्मर से मंगलवार की रात शार्ट सर्किट से चिंगारी निकलने लगी और चिंगारी झोपड़ी पर गिर पड़ी जिससे आग लग गई। इस अगलगी में बचनू और जीतेंद्र द्वारा लग्न के लिए बडी मेहनत से बनाये गय डाल दवरी सहित अन्य बांस के बने सामान नगदी गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर राख गया । आग की जद में आने से ट्रांसफार्मर भी पूरी तरह जलकर खराब हो गया है जिसके कारण कई मुहल्लों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई है। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। क्षेत्र के समाजसेवी धनेश पाण्डेय ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Related posts

अरनब तूफान से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल हुई बर्बाद

गांव में घाघरा नदी के कटान से इलाकाई लोगों में दहशत

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की देश वासियो से बहुत बड़ी अपील “देश का हर नागरिक पाकिस्तान को दुश्मन माने पाकिस्तान हमारा दुश्मन है उससे कोई सहानुभूति नही होनी चाहिए