झारखण्ड

बैंक ऑफ इंडिया भूलन बरारी शाखा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): बैंक ऑफ इंडिया भूलन बरारी शाखा में सॉर्ट सर्किट से शुक्रवार 25 मार्च को 10.30 बजे आग लगने से एक लाख की संपत्ति जल कर स्वाहा हो गई. बैंक खोलते ही शाखा प्रबंधक की आग पर नजर पड़ी. उन्होंने फोन कर फायर बिग्रेड को सूचना दी. जोरापोखर पुलिस भी दल बल के साथ पहुंच गई. एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया.

Advertisements
Ad 1

आग से वातानुकूलित सिस्टम, एलसीडी जल कर खाक हो गए. बैंक प्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने ग्राहकों को भागा शाखा में अपना काम करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि बैंक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है, जिससे वातानुकूलित सिस्टम, एलसीडी की क्षति हुई है. प्रबंधक ने बताया कि अगले चार दिनों तक बैंक बंद रहेगा. बैंक बंद होने की खबर से ग्राहकों में मायूसी है.

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: