बिहार

पटना में डीएसएस ने अपने क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार काम करने वाली समाजसेविका अंजू सिंह मेयर पद के लिए अब तैयार है। डीएसएस ने पटना के मेयर पद के लिए महिला उम्मीदवार के रूप में अंजू सिंह को मैदान में उताने का एलान किया है। इसको लेकर पटना के कंकड़बाग क्षेत्र में धर्मनिरपेक्ष स्वयंसेवक संघ (डीएसएस) ने अपना क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया है। कार्यालय का शुभारंभ आध्यात्मिक शिव चर्चा के साथ किया गया है। वहीं डीएसएस द्वारा मेयर पद के लिए संभावित प्रत्याशी अंजू सिंह के लिए जनसंपर्क एवं प्रचार प्रसार का कार्य भी किया जायेगा। इस अवसर पर डीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी योगेश, समाजसेवी दिलीप यादव, मुन्ना यादव, संदीप कुमार, बेबी देवी, अनीता देवी, रवि कुमार, कन्हैया कुमार, राहुल कुमार, संगीता देवी सहित कई कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद थे।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: