बिहार

उर्वरक निगरानी समिति की बैठक, किसानों ने उठाया यूरिया किल्लत का सवाल

समस्तीपुर(रमेश शंकर झा): जिले के ताजपुर में बीडीओ मनोज कुमार, बीएओ वीरेंद्र पासवान, बीसीओ संतोष कुमार की उपस्थिति में ताजपुर प्रखण्ड कार्यालय में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई। वहीं किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, जदयू के रंजीत कुमार, किसान राज कुमार सिंह आदि शामिल हुए थे। इस बैठक में किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने प्रखण्ड में यूरिया खाद का किल्लत का सवाल उठाकर निदान करने की मांग किया। बैठक में पॉश मशीन का ईस्तेमाल करने, तय दर पर खाद बेचने, स्टाक एवं दर बोर्ड पर लिखने, खाद दुकान का नियमित निगरानी करने, कृषि समन्वयक से नियमित अपने-अपने क्षेत्र भ्रमण करने समेत अन्य निर्णय लिया गया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

फ्लैट फर्जीवाड़ा कांड : पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, पिता व भाई पर कोर्ट का संज्ञान

जमीन के विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में चल रहा इलाज

महावीर कैंसर संस्थान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, सैकड़ों रोजेदारों ने की शिरकत

error: