बिहार

बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर फतुहा विधायक रामानंद यादव ने दिलाया राहत का भरोसा

पटना, अजित। शुक्रवार को फतुहा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामानंद यादव ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया. उन्होंने कोल्हर, हाजीपुर, अरियाग टोला, अखरिया, सरवाहनपुर, फजलीचक, मोहिउद्दीनपुर पंचायत के सिरपतपुर, किश्मिरिया, अब्दुल्लाहपुर, वरुणा, बलवा सहित दर्जनों गांवों में पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

विधायक ने प्रभावित स्थलों पर खुद उपस्थित होकर निरीक्षण किया और जहां-जहां नदी का कटाव हो रहा था, वहां बालू की बोरियों से तटबंध बनवाया. कई गांवों में पानी के तेज बहाव को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, फतुहा को निर्देश देते हुए तत्काल नाव की व्यवस्था करवाई गई, ताकि लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके।

Advertisements
Ad 1

किसानों की फसल बर्बादी पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने अंचलाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन खेतों में बाढ़ के कारण फसल नष्ट हो चुकी है, उन किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाया जाए। स्थानीय लोगों ने विधायक के दौरे और त्वरित राहत प्रयासों की सराहना की. इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी की।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने VC से किया शेखपुरा के 6 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन

सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर में किया बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण, कहा -अटल जी का सपना, मोदी जी के नेतृत्व में हुआ साकार

सीएम सम्राट चौधरी ने एक साथ 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का किया उद्घाटन

error: