बिहार

51वें दिन चली किसान सलाहकार की हड़ताल

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): किसान और किसान सलाहकार दोनों हमारे अपने हैं . किसान सलाहकार की जो भी मांग है न्यायसंगत है उसे पूरा करने की वादा करतें हैं . उक्त बातें बिहार सरकार के किसी मंत्री कुमार सर्वजीत ने किसान सलाहकार हड़ताल समाप्त होने के मौके पर किसान सलाहकार के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान कही.कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ द्वारा मांगे गए सभी मांगों पर न्यायसंगत रूप से विचार कर जल्द से जल्द पूरा करवाने की भरपूर चेष्टा करेंगे.किसान सलाहकार के साथ भेदभाव नहीं होगा ये हमारा वादा है.

यह जानकारी बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमन कुमार ने दी.उन्होंने बताया की बुधवार को बिहार राज्य किसान सलाहकार द्वारा घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल को 51 वें दिन खत्म कर दिया गया. कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत के आवास पर सैकड़ों की संख्या आये बिहार के सभी जिलों के किसान सलाहकारों ने कृषि मंत्री से रूबरू होकर अपनी मांगों को लेकर चर्चा की . कृषि मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई.सभी लोगों ने शांतिपूर्ण तरीका से मंत्री आवास परिसर में आयोजित किसान सलाहकार समागम में कृषि मंत्री, उप मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री का जय जयकार करते हुए अपने मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की,
और कृषि मंत्री के प्रति आस्था जताई.

Advertisements
Ad 1

वही बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमन कुमार ने कहा कि वर्षो से जो मांग थी उसे कृषि मंत्री जी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि आप लोग एक नए कमिटी बना कर हमसे मिलिए और मेरे साथ चल कर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मिलकर आपके संघ की मांगों को पूरा करवाएंगे।

Related posts

मसौढ़ी में लहसुना थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

गुरुकुल हॉस्टल में यूकेजी छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल सील

चिल्ड्रन पार्क पुलिस पोस्ट का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई

error: