ताजा खबरेंबिहार

सात दिनों से लापता 14 वर्षीय छात्र साहिल वर्मा का कोई सुराग न मिलने से परिजनों ने सड़क जाम किया

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): अगम कुआं थाना क्षेत्र के धनकी इलाके से पिछले सात दिनों से लापता 14 वर्षीय छात्र साहिल वर्मा का कोई सुराग न मिलने से नाराज पारीजनों ने धनकी मोड़ के पास सड़क पर आगजनी कर मुख्य मार्ग को जाम किया। साथ ही प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी कर हंगामा किया। वही प्रशासन से लापरवाह अगमकुआ थाना प्रभारी को हटाने और साहिल की सकुशल वारामदगी की मांग की।

Advertisements
Ad 1

जाम के कारण पुरानी बाईपास पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा । सड़क जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को शांत कराने की कोशिश में जुट गई है । आक्रोशित लोगो का कहना है साहिल की बरामदगी नहीं होने पर आंदोलन जारी रहेगा। गौर तलब है की पिछले 25 तारीख को साहिल घर से निकला था उसके बाद अब तक वापस नहीं लौटा है। साहिल के गुमसुदगी का रिपोर्ट अगम कुआं थाने में दर्ज कराया था लेकिन पुलिस लापरवाही के कारण साहिल का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से घबराए हुए है और सभी का रो- रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है साहिल सकुशल नही मिला तो उनका आक्रोश जारी रहेगा।

Related posts

फुलवारी में डकैती गिरोह पर शिकंजा, सरगना सोनू के इशारे पर एक और डकैत गिरफ्तार!

जीण माता शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं को पानी-शरबत वितरण

बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सहारा ओल्ड एज होम में जांच और परामर्श

error: