बिहार

सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने के 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ अब तक निर्माण कार्य पूर्ण

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत मानिकपुर-घूरना रोड से मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत दल्लू प्रसाद यादव के घर से विश्वनाथ यादव के घर तक जाने वाली सड़क लगभग 3 वर्षों से अधूरा निर्माण कार्य कर संवेदक के द्वारा लगभग 2 वर्षों से निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

मिली जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ 20/09/2019 को संवेदक मोहम्मद शमीम अररिया एवं कार्य एजेंसी कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल, फारबिसगंज के द्वारा किया गया था, जिसका कार्य पूर्ण करने की तिथि 19/09/ 2020 दिखाया गया है। सड़क की लंबाई योजना बोर्ड के अनुसार 1.020कि०मी० दिखाया गया है। जबकि सड़क का शिलान्यास तत्कालीन विधायक नरपतगंज अनिल कुमार यादव के द्वारा किया गया था। आश्चर्य है कि सड़क निर्माण एजेंसी के द्वारा 2 वर्षों से लापरवाही बरती जा रही हैं, लेकिन सड़क निर्माण विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं किये जाने से ग्रामीणों में पदाधिकारियों के प्रति तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है, लोग कहते हैं की पदाधिकारी के मिलीभगत से संवेदक के द्वारा निर्माण कार्य बंद कर दिया है ताकि अनुरक्षण अवधि तक कार्य को पूर्ण किया जाए। स्थानीय लोग बताते हैं कि बरसात के समय हम लोगों को कीचड़ व पानी में इस सड़क से जाना पड़ता है लेकिन आज तक ना तो किसी जनप्रतिनिधि ने ही और न अधिकारी ही इस सड़क का सुध लेने आया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो कहीं ना कहीं सरकारी अधिकारियों की वजह से संवेदक के द्वारा कार्य में शिथिलता बरती जा रही है।

Related posts

महाशिवरात्रि के दिन पटना में गोलियों की तड़तड़ाहट, स्कॉर्पियो सवार दो दोस्तों पर हमला

महाशिवरात्रि पर राजद परिवार और उनके नेताओं ने शुभकामनायें दिया

पुलिस को कुचलने की कोशिश नाकाम, अन्तरजिला डकैत गिरोह के चार कुख्यात बदमाश गिरफ्तार!

error: