बिहार

PWC की इंटर-कॉलेज वर्ड बी प्रतियोगिता में अंग्रेजी विभाग की टीम अव्वल

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना वीमेंस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की छात्राओं स्वाति सुमन और शुचिता श्यामा की टीम ने इंटर-कॉलेज इन्विटेशनल वर्ड बी प्रतियोगिता 2026 में प्रथम स्थान हासिल किया। शनिवार को कॉलेज के कार्मेल हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन अंग्रेजी संचार एवं मीडिया विभाग (ईसीएम) की ओर से किया गया।

प्रतियोगिता में ईसीएम विभाग की सत्य शांभवी और आरुषि कश्यप की टीम प्रथम उपविजेता रही, जबकि मगध महिला कॉलेज की अलीना नाक़ी और नौशीन अली की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी विभाग की छात्रा तसनीम फातमा को उनकी भागीदारी और उत्साह के लिए विशिष्ट दर्शक प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

इस वार्षिक प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की शब्दावली बढ़ाने और अंग्रेजी भाषा के प्रति उनकी रुचि विकसित करना है। प्रतियोगिता की शुरुआत लिखित प्रारंभिक दौर से हुई, जिसके बाद चयनित सात टीमों ने अंतिम दौर में हिस्सा लिया। ईसीएम विभाग के अध्यक्ष डॉ. तौसीफ हसन ने विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया।

प्रतियोगिता में कुल पांच दौर आयोजित किए गए। इनमें पोर्टमांटो, कठिन होमोनिम्स, बुकेट ऑफ वर्ड्स और प्रसिद्ध पुस्तकों की शुरुआती पंक्तियों पर आधारित दौर शामिल थे। इन दौरों के माध्यम से प्रतिभागियों की शब्दावली, शब्दों के सही प्रयोग और साहित्य संबंधी जानकारी को परखा गया। प्रतियोगिता का संचालन बीमास्टर अमिताभ रंजन ने किया। इस दौरान डॉ. रूना और सुश्री मान्या ने सहयोग किया। कार्यक्रम ने छात्राओं को अपनी भाषा दक्षता और साहित्यिक ज्ञान प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।

Related posts

एसडीएम-एसडीपीओ ने ली शांति समिति की बैठक, डीजे पर रोक समेत दिए सख्त निर्देश

‘सेवा ही संकल्प’ प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सीएम ने किया पुरस्कृत

जहानाबाद एसपी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की शिकायतें

error: