बिहार

नूरसराय डाईया गांव में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़

नालंदा, राकेश। नालंदा में गुरुवार की शाम नूरसराय थाना क्षेत्र के डाईया गांव में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें कई राउंड फायरिंग होने की चर्चा है। हालांकि इस घटना में किसी को गोली लगने की सूचना नहीं है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधकर्मी डोईया गांव के खंधा में बैठकर अपराधीक योजना बना रहे हैं। इसके बाद नूरसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तभी बदमाश पुलिस को देख कर भागने लगे, इसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर एक अपराधी प्रहलाद नगर निवासी भरत चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements
Ad 1

जिस पर कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। मौके से कई हथियार और कारतुस भी जप्त किया गया है। वहीं अँधेरे का फायदा उठाकर कुछ अपराधकर्मी भागने में सफल रहे। भरत चौहान को पुलिस नशे की हालत में लेकर सदर अस्पताल पहुँची। इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस अभिरक्षा में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। ग्रामीण सूत्रों की माने तो अपराधियों के समीप जैसे ही पुलिस पहुंची वैसे ही अपराध कर्मियों के द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस के द्वारा जवाबी फायरिंग भी की गईं। हालांकि पुलिस के द्वारा फायरिंग करने की बात से इनकार किया जा रहा है।किसी अधिकारी की पुष्टि नही किया गया है

Related posts

भारत ने सभी प्रकार के आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुट वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया

देश में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीज़ल, प्राकृतिक गैस और एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार

CM सम्राट चौधरी बोले- पुलिस से ही सुशासन, अपराधी 48 घंटे में पाएंगे जवाब

error: