ताजा खबरेंबिहार

खेत में आर्मी के ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग

गया(सौरव कुमार): बिहार के गया जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है, जहां तकनीकी खराबी की वजह से खेत में आर्मी के ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. जानकारी के अनुसार आर्मी के इस एयरक्राफ्ट से ट्रेनिंग दी जाती है और ट्रेनिंग के दौरान ही इस एयरक्राफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी आ गयी, जिसकी वजह से इसे खेत में लैंड कराना पड़ा. बता दें, इस एयरक्राफ्ट में ट्रेनी और पायलट दो लोग सवार थे, दोनों ही लोग सुरक्षित हैं. इमरजेंसी लैंडिंग के बाद आर्मी के जवान स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एयरक्राफ्ट को ओटीए मैदान तक लेकर पहुंचे. बताया जाता है कि गया के ओटीए से सुबह में एयरक्राफ्ट से जवानों को हर दिन ट्रेनिंग दी जाती है. आज भी ट्रेनिंग के लिए जब एयरक्राफ्ट उड़ा तो सब ठीक था लेकिन फिर किसी तकनीकी दिक्कत के कारण पास के इलाके में ही एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

Related posts

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

सदर सीओ के द्वारा माइकिंग कर लोगों से ऊंचे स्थान पर जाने की अपील

error: