पटना, अजित। ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर फुलवारी शरीफ अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और भारी पुलिस बल के साथ संवेदनशील व चिन्हित क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय गंज, चुनौती कुआं, महतवाना, सदर बाजार, गुलिस्तान मोहल्ला, कुरकुरी रोड मोड़, बहादुरपुर, हिंदूनी, गोनपुरा, धाराय चक, बभनपुरा, दोपहर चक, भूसौला दानापुर, एम्स गोलंबर, वाल्मी, नया टोला, खगोल, सबजपुरा मोड़, फुलवारी ब्लॉक, भट्ठी मोड़, हारून नगर, सकेत बिहार, रानीपुर, करौड़ी चौक, बरहमपुर और अनीसाबाद सहित अन्य इलाकों से होकर गुजरा. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से आकलन किया गया और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी तैयारियों की समीक्षा की गई।
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आम नागरिकों, दुकानदारों और युवाओं से संवाद कर आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की शरारती गतिविधि, हुड़दंग या शांति भंग करने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि ईद पर्व को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और पूरे क्षेत्र में लगातार गश्ती की जा रही है. रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों के साथ संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और वे शांति के साथ ईद मना सकें। प्रशासन की सक्रियता और सख्ती से फुलवारी शरीफ में सुरक्षा का माहौल बना हुआ है और लोगों में भरोसा जगा है कि इस बार ईद का त्योहार अमन-चैन और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।
रैपिड एक्शन फोर्स के साये में मनाई जाएगी ईद, फुलवारी शरीफ में प्रशासन का फ्लैग मार्च