बिहार

पूर्वी क्षेत्र सॉफ्टबॉल चैम्पियनशिप : बिहार की टीम की सूची जारी, कमान सौरभ और शिखा सोनिया के हाथ

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भारतीय सॉफ्टबॉल संघ ने 19 से 21 सितंबर तक जमशेदपुर में आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्र सॉफ्टबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बिहार पुरुष एवं महिला सीनियर टीम की सूची जारी कर दी है। इस टूर्नामेंट में बिहार के अलावा झारखंड, ओडिशा, बंगाल, मणिपुर और असम की टीमें हिस्सा लेंगी।

टीम चयन के लिए पुरुष वर्ग का ट्रायल पटना में और महिला वर्ग का ट्रायल मुजफ्फरपुर में आयोजित किया गया। संघ ने खिलाड़ियों को रहने और खाने की सुविधाएँ प्रदान की। टीम का चयन उनके कैम्प में प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

पुरुष टीम की कमान सौरभ कुमार के हाथ में है जबकि उपकप्तान अंकित सिंह होंगे। महिला टीम की कप्तानी अनुभवी शिखा सोनिया संभालेंगी और उपकप्तान श्रेया रमेश होंगी।

Advertisements
Ad 1

पुरुष टीम: सौरभ कुमार (कप्तान), अंकित सिंह (उपकप्तान), सूजल राज, कृष कश्यप, आदित्य कुमार, किशन कुमार, मनीष कुमार, हर्ष राज, मनीष कुमार (द्वितीय), पृथ्वी कुमार पांडे, आदित्य राय (सभी पटना), मो काशिफ (मुजफ्फरपुर), आर्यन राज (नालंदा), दिव्यांशू (जमुई), अभिजीत आनंद (खगड़िया), आदर्श कुमार (मुंगेर)।
प्रशिक्षक : विजय कुमार और बिपिन कुमार प्रबंधक: रणधीर कुमार
सुरक्षित खिलाड़ी: अंशू कुमार, मर्म राज (मुजफ्फरपुर), कृष गुप्ता, युवराज (पटना), अंकित राज (सिवान), गौरव कुमार (वैशाली)

महिला टीम: शिखा सोनिया (कप्तान, मुजफ्फरपुर), श्रेया रमेश (उपकप्तान), जागृति श्रीवास्तव, आरोही राज, आराध्या नारायण, नेहा यादव (सभी पटना), रूपा कुमारी, जिज्ञासा भारती, श्रुति प्रिया, दीक्षा श्रीवास्तव, सुहाना कुमारी, सृष्टि (मुजफ्फरपुर), शिखा रानी (गया), शालू कुमारी (नवादा), बिबियाना बेक (भोजपुर) प्रशिक्षक: राजेश कुमार (पटना), अभिषेक आनंद (मुजफ्फरपुर) प्रबंधक: तनु प्रिया (मुजफ्फरपुर) सुरक्षित खिलाड़ी: अराध्या कुमारी, दृष्टि रानी (पटना)

इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को जर्सी और कैप प्रदान किए गए। सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के फाउंडर सचिव अजय नारायण शर्मा, एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोसाध्यक्ष पवन कुमार, बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष मधू शर्मा, मास्टर ट्रेनर मृत्युंजय, कन्हाई यादव, अनिल कुमार, ललित शुक्ल और अन्य गणमान्य मौजूद रहे। उपस्थित गणमान्य ने चयनित खिलाड़ियों को मेहनत और लगन से अभ्यास सत्र में शामिल होने का महत्व समझाया और आगामी टूर्नामेंट में सफलता की शुभकामनाएँ दी।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: