बिहार

विद्युत विभाग की लापरवाही से ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, नगर पंचायत कार्यालय को 10 लाख का नुकसान

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित नगर पंचायत कार्यालय नरपतगंज परिसर में रविवार को लगे विद्युत ट्रांसफॉर्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर में अचानक चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में कार्यालय परिसर में लगा एसी, कंप्यूटर रूम में रखे कैमरे, सोलर लाइट, कई कंप्यूटर तथा अन्य जरूरी सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Advertisements
Ad 1

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि आग लगने से कुछ देर तक कार्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि ट्रांसफॉर्मर कई दिनों से खराब स्थिति में था और इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई थी। इसके बावजूद समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण इतनी बड़ी घटना घटी। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर पूर्व से खराब था। इसकी सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई थी। यहां तक कि ट्रांसफॉर्मर को कार्यालय परिसर से हटाकर अन्यत्र लगाने के लिए लिखित आवेदन भी दिया गया था, लेकिन विभाग द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि इस अगलगी की घटना में लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सामान और जरूरी कागजात जलकर नष्ट हो गए हैं। घटना के बाद लोगों ने विद्युत विभाग से खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने तथा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Related posts

घुटना प्रत्यारोपण के बाद दौड़े मरीज, पारस हेल्थ वॉकाथॉन में उमड़ा जनसैलाब

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 123 लीटर नेपाली शराब जब्त!

बिहार की लाइफलाइन बंद : गंगा में समाया भागलपुर विक्रमशिला सेतु का 133 नंबर पिलर, वाहनों की आवाजाही पर रोक

error: