बिहार

गैस एजेंसी की मनमानी से सड़क पर सिलिंडर लेने को मजबूर हैं उपभोक्ता

फुलवारीशरीफ, अजित। पुनीत नयन एंटरप्राइजेज अनीसबाद गैस एजेंसी की एलपीजी होम डिलीवरी व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराज़गी है. ग्राहकों का आरोप है कि एजेंसी द्वारा गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी सही तरीके से नहीं की जा रही है. वेंडर उपभोक्ताओं के घर तक गैस सिलिंडर पहुंचाने की बजाय उन्हें सड़क या मोहल्ले के किसी स्थान पर बुलाकर दे रहे हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार और तेल कंपनियों के स्पष्ट निर्देश हैं कि एलपीजी सिलिंडर की डिलीवरी सीधे उपभोक्ता के घर तक की जाए, लेकिन अनीसाबाद स्थित इस एजेंसी पर इन नियमों का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है. खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सिलिंडर लाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisements
Ad 1

ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए कंपनी द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-233-3555 पर संपर्क करने की कोशिश की जाती है, लेकिन फोन ही नहीं लग रहा है. वहीं, गूगल पर उपलब्ध एजेंसी के मोबाइल नंबर 9709962990 पर भी कॉल करने पर फोन रिसीव नहीं किया जाता, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एजेंसी व वेंडर की मनमानी लगातार जारी है और उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन, आपूर्ति विभाग और संबंधित तेल कंपनी से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आम लोगों को समय पर और घर तक गैस सिलेंडर की सुविधा मिल सके।

Related posts

उद्योग विभाग के 4 महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रस्तावों को मिली कैबिनेट स्वीकृति

फिशर्स कार्ट मोबाइल फिश कियोस्क का शुभारंभ

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर शेखपुरा डीएम सख्त, 3 महीने की रिपोर्ट तलब

error: