झारखण्ड

डॉक्टर आशीष का शव बरामद किया गया

1661076987610

झारखंड (न्यूज़ क्राइम 24):पतरातू डैम के मुख्य जल स्रोत नलकारी नदी में शुक्रवार की देर शाम बहे कार सहित बहे तीन लापता लोगों में से रविवार की सुबह को एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर एक शव को बाहर निकाला।

इसकी पहचान रिम्स के डॉक्टर देवाशीष रॉबिंस तिग्गा के रूप में हुई। एनडीआरएफ पटना जोन की टीम रांची धुर्वा से रविवार को सुबह करीब 5 बजे ही पहुंच गई थी।

रेस्क्यू करने के दौरान तालाटांड के भुईयां टोला से डॉक्टर आशीष का शव बरामद किया गया। शव को हरिहरपुर पुल के नजदीक लाकर निकाला गया। बाकी लापता लोगों की तलाश में लगातार एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है।

लापता लोगों में अभी समीर सौरभ व विवेक गाड़ी की तलाश जारी है। विदित हो कि रांची से पिकनिक मनाने पतरातु डैम आए पांच लोगों कार सहित नदी के तेज बहाव में बह गई।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार