बिहार

वैशाली के मुस्तफापुर हरशेर गोरौल में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर चिकित्सकों का सम्मान, केक काटकर मनाया गया समारोह

वैशाली, न्यूज़ क्राइम 24। वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड अंतर्गत मुस्तफापुर हरशेर में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश संगठन सचिव डॉ. मोहम्मद शकील ने अपने क्लीनिक में केक काटकर राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. शकील ने कहा कि डॉक्टरों का पहला दायित्व मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार और मानवीय संवेदना बनाए रखना है। उन्होंने सभी चिकित्सकों से मरीजों के प्रति विश्वास, सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने की अपील की।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि भारत में प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को महान चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती एवं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1991 से इसकी शुरुआत हुई थी। यह दिन डॉक्टरों के निस्वार्थ सेवा भाव, चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान तथा मरीजों की जान बचाने के उनके अथक प्रयासों को सम्मान देने के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में डॉ. मोहम्मद अनीस (जनरल सर्जन), डॉ. मोहम्मद शकील (पैरालाइज स्पेशलिस्ट), डॉ. हिमांशु (फिजियोथेरेपी स्पेशलिस्ट), राजद नेता मनीष कुमार (फकुली), डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. अजीत कुमार, राहुल कुमार, रौशन कुमार, देवानंद पांडे उर्फ दादा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

भ्रष्टाचार मुक्त बिहार : CM सम्राट चौधरी का ऐलान, हर जिले में खुलेगा निगरानी थाना

बिहार; पटना मेट्रो का विस्तार : सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन का उद्घाटन किया, प्री-पेड स्मार्ट कार्ड लॉन्च

शेखपुरा में प्रोजेक्ट स्वाभिमान के तहत 2 हफ्ते में बनेंगे 15 हजार दस्तावेज, 55 ईंट-भट्ठों पर खुलेंगे क्रेच-सह-लर्निंग सेंटर

error: