बिहार

करे योग, रहे निरोग : योग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) रोटरी पटना सिटी सम्राट की ओर से पाटलिपुत्र परिषद, मंगल तालाब में आयोजित योग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर रोटरी सिटी सम्राट के पूर्व अध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है, जो शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और श्वास एवं चित्त को नियंत्रित रखने में सहायक है।

योग शिक्षक सतेंद्र कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्रतिभागियों को विभिन्न योगाभ्यासों का प्रशिक्षण दिया और उन्हें नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में योग शिक्षक सतेंद्र कुमार को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। यह योग शिविर स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ, जिसने लोगों को “योग करेंगे, रोज करेंगे” का संदेश दिया। इस मौके पर अध्यक्ष अभिषेक पैट्रिक, सचिव ओम प्रकाश, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, प्रकाश बर्नवाल, त्रिभुवन जी, गणेश कुमार, प्रभात वर्मा, मन्ना साह, पूनम यादव सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

Related posts

ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन का सहारा लिया

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, सरकार देगी पूरा सहयोग : सीएम सम्राट चौधरी

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

error: