बिहार

DM का आदेश: पटना में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों की होगी जांच

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। दिल्ली के राजेंद्र नगर में स्थिति राव कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से तीन यूपीएससी कैंडिडेट्स की मौत के बाद कोचिंग संस्थानों के लिए देश भर में मशहूर दूसरे शहरों में भी छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस तरह की दुःखद घटनाओं के प्रभावी रोकथाम को लेकर अब राजधानी पटना में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थाओं की जाँच होगी। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को कोचिंग संस्थानों की जांच का आदेश दे दिया है। इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया है।

Advertisements
Ad 1

पटना जिलें में अनुमंडलवार जाँच दल का गठन किया गया हैं। इसमें मुख्य बिंदुओं पर व्यवस्था देखि जाएगी। छह सदस्यीय जांच टीम के अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी होंगे। इसमें अग्निशमन अधिकारी, बीईओ, सीओ और क्षेत्र के थानाध्यक्ष होंगे। कोचिंग संस्थानों के रजिस्ट्रेशन, प्रवेश, निकास की व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, बिल्डिंग बायलॉज, फायर सेफ्टी, इमरजेंसी हालात से निपटने की व्यवस्था की जांच होगी. व्यवस्था ठीक नहीं होने पर जिला प्रशासन आगे की कार्रवाई कर सकता है।

बेसमेंट में कैसे डूबे छात्र?

27 जुलाई की रात को बिल्डिंग में बारिश के दौरान बिजली चली गई. इससे बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी का बायोमेट्रिक गेट जाम हो गया. छात्र अंधेरे में लाइब्रेरी के अंदर फंसे रहे. कुछ देर बाद बारिश के पानी का बहाव तेज हुआ और इससे गेट टूट गया. गेट टूटने के बाद देखते ही देखते पानी भरने लगा. पानी का बहाव इतना तेज था कि लोगों का वहां से निकला मुश्किल हो गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, महज 2-3 मिनट में ही पूरे बेसमेंट में 10-12 फीट पानी भर गया।

बेसमेंट में फंसे थे 20 से ज्यादा छात्र-

इस बीच छात्रों को बचाने के लिए रस्सियां फेंकी गईं, लेकिन पानी गंदा होने की वजह से उन्हें रस्सी दिखाई नहीं दी.  पानी ज्यादा होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आई. इस दौरान डूबने से 3 छात्रों की जान चली गई. मृतकों की पहचान तान्या सोनी (25), श्रेया यादव (25) और नेविन डाल्विन (28) के तौर पर हुई. श्रेया यूपी के अंबेडकर नगर की रहने वाली थीं. नेविन डाल्विन केरल के थे और राउ कोचिंग सेंटर में 8 महीने से IAS की तैयारी कर रहे थे. जबकि तान्या सोनी तेलंगाना के सिकंदारबाद की रहने वाली थीं. कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में 20 से ज्यादा लोग फंसे थे. बाकियों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

Related posts

शाहपुर डबल मर्डर में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी : 11 आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार, जल्द होगी कुर्की

राष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना के डॉ संतोष कुमार निराला सम्मानित

नशे की हालत में कदापि वाहन नहीं चलाएं : डॉ. साधना ठाकुर

error: