बिहार

डीएम-एसपी ने प्रत्याशियों संग की बैठक

  • किसी प्रकार की गड़बड़ी का प्रयास भी किया तो होगी कठोर कार्रवाई: डीएम

बलिया(संजय कुमार तिवारी): जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अदिति सिंह व पुलिस अधीक्षक डा विपिन ताडा ने पुलिस लाइन के आईडी त्रिपाठी हाल में पंचायत चुनाव में प्रतिभाग कर रहे प्रत्याशियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान आचार संहिता का पूरी तरह पालन करना है। साथ ही कोविड-19 को लेकर भी जो गाइडलाइन है उसका भी अनुपालन करके खुद के साथ-साथ अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखना है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव में किसी प्रकार की कोई भी गड़बड़ी करने का प्रयास तक कोई नहीं करेगा। अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सभी लोग सहयोग करेंगे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम रामआसरे, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सभी सीओ व पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी गण मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर

गौरीचक में अवैध देसी शराब के अड्डों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट

error: