बिहार

शेखपुरा मंडल कारा में डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में गुरुवार की देर रात शेखपुरा मंडल कारा में औचक निरीक्षण की गई। यह कार्रवाई श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी एवं श्री बलिराम कुमार, चौधरी पुलिस अधीक्षक शेखपुरा के संयुक्त नेतृत्व में की गई। जिला प्रशासन को जेल के भीतर किसी भी प्रकार की अनियंत्रित गतिविधि की गुंजाइश न रहे, इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा अपने स्तर से निरीक्षण किए। इस टीम में जिले के प्रमुख पदाधिकारी शामिल थे जिनमें अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), और पुलिस उपाधीक्षक (साइबर)। सघन तलाशी अभियान देर रात शुरू की गई इस छापेमारी में भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया।

Advertisements
Ad 1

टीम के द्वारा जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड और बैरक की बारीकी से जांच की। हाई-सिक्योरिटी वाले सेल्स की सघन तलाशी ली गई। बंदियों के सामान और बिस्तरों की भी जांच की गई ताकि कोई प्रतिबंधित वस्तु छिपी न हो। यह जांच काफी देर तक चली इस विस्तृत तलाशी के बाद राहत की बात यह रही कि जेल के भीतर से कोई भी आपत्तिजनक सामान (जैसे मोबाइल, नशीले पदार्थ या हथियार) बरामद नहीं हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने जेल सुपरिटेंडर को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह नियमित जांच का हिस्सा है ताकि जेल के भीतर पूर्ण अनुशासन बना रहे। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखें, साथ ही जेल अधीक्षक को जेल की आंतरिक सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और साफ-सफाई का भी जायजा लिया। इस कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क किया गया है।

Related posts

सत्तार मेमोरियल कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

शराबबंदी बयान पर बढ़ा विवाद, सामाजिक संगठन ने उपेन्द्र कुशवाहा को लिखा पत्र

नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले चिपुरा पंचायत के मुखिया सतीश कुमार सिंह, बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

error: