बिहार

डीएम ने जागरूकता रथ रवाना कर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

जमुई, अंजुम आलम :  फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव को लेकर डीएम नवीन द्वारा मंगलवार की दोपहर समाहरणालय से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई। यहअभियान जिलेभर में 27 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान जिलेभर में 21 लाख 69 हज़ार 32 लोगों को दवा खिलाई जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने “मच्छर भगाओ, फाइलेरिया से बचाओ” का संदेश दिया।

Advertisements
Ad 1

वहीं यह जागरूकता रथ आगामी 10 दिनों तक सभी प्रखंडों की पंचायतों एवं महादलित टोलों में भ्रमण कर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा सेवन करने और स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ जीविका दीदी, आंगनवाड़ी सेविका एवं अन्य विभागों के समन्वय से अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया। उनकी यह पहल जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त और निर्णायक कदम मानी जा रही है।कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला मलेरिया पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चैती दुर्गापूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन 

रामनवमी पर पटना में भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

error: