ताजा खबरेंबिहार

सरस्वती पूजा पर नहीं बजेगा डीजे और ना ही निकलेगा जुलूस, घरों में ही करना होगा पूजा

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार में कोरोना की कहर ने इस बार सरस्वती पूजा को भी फीका कर डाला है। बिहार में 6 फरवरी तक पाबंदी लगी है। सभी धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए बंद रहेंगे किसी भी प्रकार का आयोजन प्रशासन से अनुमति लेने के बाद होगी. डीजे और जुलूस पर भी रोक लगा दिया गया है। इस बार सरस्वती पूजा का आयोजन बड़े पैमाने पर नहीं होकर घरों में ही करने की सलाह दी गई है। डीजे नहीं बजेगे और ना ही जुलूस निकलेगा। गाइडलाइन के हिसाब से सामूहिक और सार्वजनिक जगहों पर पूजा की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस मामले में आगे दिशा निर्देश आने के बाद ही कोई फैसला लिया जा सकता। बड़ी प्रतिमा की जगह 4 फीट से छोटी मूर्तियां ज्यादा तैयार की जा रही है. मूर्तिकार का कहना है कि घरों में श्रद्धालु छोटी मूर्तियों को बैठा सकते हैं. वही मूर्तिकार कहते हैं कि इस बार बाजार में पांच सौ से लेकर पांच हजार के बीच सामान्य तौर पर मूर्तियां मिल जाएगी। अब देखना यह होगा कि सरस्वती पूजा के पहले और क्या दिशा-निर्देश जारी होती है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: