बिहार

जिला पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

शेखपुरा, उमेश कुमार : आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज सोमवार को शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा ईवीएम (EVM) वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निर्वाचन आयोग के मानकों का पालन करते हुए, वेयरहाउस को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया। निरीक्षण के क्रम में वेयरहाउस की सीलिंग, सुरक्षा इंतजामों और वहां रखे गए ईवीएम एवं वीवीपीएटी (VVPAT) मशीनों के रखरखाव की स्थिति को देखा।

जिला पदाधिकारी महोदय ने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों की मुस्तैदी और सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता की जांच की। मशीनों को नमी और अन्य तकनीकी खतरों से बचाने के लिए किए गए इंतजामों पर संतोष व्यक्त किया गया। वेयरहाउस में प्रवेश और मशीनों के रिकॉर्ड से संबंधित रजिस्टरों (Log Books) का मिलान किया गया।

Advertisements
Ad 1

मौके पर मौजूद अधिकारी एवं प्रतिनिधि इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ राजनीतिक समन्वय भी देखने को मिला। उक्त अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, शेखपुरा, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी,
विभिन्न राजनीतिक दलों के अधिकृत कार्यकर्ता और प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थें।जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि निर्वाचन की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम की सुरक्षा और पारदर्शिता सर्वोपरि है। समय-समय पर होने वाले इस निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी मशीनें सुरक्षित और निर्धारित मानकों के अनुरूप हैं।

Related posts

हीट स्ट्रोक पर एम्स पटना के शोधकर्ताओं का बड़ा वैज्ञानिक खुलासा

रफ्तार पकड़ता बिहार: पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा

error: