उत्तरप्रदेश

त्योहारों में मिलावट पर जिला प्रशासन सख्त मिठाई एवं केक दुकानों की सघन जांच

वैशाली, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला प्रशासन सख्त मिठाई एवं केक दुकानों की सघन जांच। 25 खाद्य सैंपल जांच के लिए पटना भेजे गए। नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया गया।

जांच में इन बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया:

मिठाई, केक, खोआ, पनीर एवं अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता।

खाद्य प्रतिष्ठानों में वैध FSSAI लाइसेंस एवं पंजीकरण।

दुकानों और रसोईघरों की साफ-सफाई तथा स्वच्छता।

खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था।

व्यावसायिक उपयोग के लिए निर्धारित गैस सिलेंडर का इस्तेमाल।

जिले के संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में मिठाई दुकानों, केक दुकानों, होटलों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए पटना भेजे गए हैं। मिलावट या गुणवत्ता में कमी की पुष्टि होने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आम नागरिकों से अपील: त्योहारों में मिठाई, केक एवं अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, ताजगी और विश्वसनीयता का ध्यान रखें। मिलावट या अस्वच्छता की आशंका होने पर प्रशासन को सूचित करें।

जिला प्रशासन, वैशाली का संकल्प त्योहारों में सुरक्षित खाद्य सामग्री, मिलावट पर प्रभावी रोक और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा।

Related posts

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रवीना त्यागी के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा निकाली गई भव्य रैली

अग्रसेन चौक का विधायक आकाश सक्सेना ने किया उद्घाटन, धार्मिक परंपराओं और नामकरण को लेकर उठे सवाल

उप निरीक्षक रिशु सिंह के नेतृत्व में महिला सुरक्षा दल ने चलाया जागरूकता अभियान

error: