बिहार

मार्च-अप्रैल का राशन 100% बांटें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई – डीएम

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की स्थिति की समीक्षा की गई और खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता पर जोर दिया गया।

‘100% वितरण सुनिश्चित करें’

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मार्च और अप्रैल 2026 का खाद्यान्न वितरण हर हाल में 100% सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य प्राप्त न करने वाले या लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

पीडीएस दुकानों पर नोटिस बोर्ड अनिवार्य

Advertisements
Ad 1

सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर अनिवार्य रूप से सूचना पट प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को उपलब्ध स्टॉक और दरों की जानकारी मिल सके।

औचक निरीक्षण के निर्देश :


जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित अंतराल पर पीडीएस दुकानों की सघन तलाशी और औचक निरीक्षण करने को कहा। अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गोदाम निरीक्षक एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

बिहटा-कनपा रोड पर हथियार के बल पर बाइक लूट…

जनता दरबार में 37 मामलों की सुनवाई, डीएम ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘सहयोग पोर्टल’ और हेल्पलाइन 1100, 30 दिन में निपटारा न होने पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

error: