बिहार

चेहल्लुम जुलूस के दौरान दो अखाड़ों में विवाद, हंगामे में खाजेकला थाना प्रभारी घायल!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) अशोक राजपथ पर चेहल्लुम के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान दो अखाड़ों के बीच विवाद होने से हंगामा हो गया। घटना में खाजेकला थाना प्रभारी विद्यानंद वर्मा घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, खाजेकला थाना क्षेत्र के बेलवरगंज अखाड़ा और दूसरे अखाड़े के जुलूस के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हंगामे के दौरान बीच-बचाव कर रहे खाजेकला थाना प्रभारी विद्यानंद वर्मा के सिर में चोट लग गई। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के कारण अशोक राजपथ पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति पर नियंत्रण स्थापित किया। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related posts

चेन स्नैचिंग गिरोह का पटना पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार!

पटना वीमेंस कॉलेज में नवागंतुक MCA, PG एवं PGD विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम

बेउर थाने का टॉप-10 अपराधी जीतू उर्फ जीतू कुमार गिरफ्तार, चार संगीन मामलों में था वांछित

error: