क्राइमबिहार

नेपाल से बाइक पर ला रहे डीजल को एसएसबी जवानों ने किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना अंतर्गत इंडो नेपाल सीमा से तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है।खुली सीमा होने की वजह तस्कर आसानी से नेपाल से भारतीय क्षेत्र में एवं भारत से नेपाल सामान लेकर चले जाते है।लोगों की मानें तो इस खेल में सीमा से सटे सफेदपोश लोगों का हाथ है।जबकि एसएस बी जवान सीमा पर गश्त करते रहते है। इसी कड़ी में रविवार को 56वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह के निर्देश पर टीम लिडर जवान देवेन्द्र देवरी ने सीमा पिलर संख्या-188/02मानिकपुर के समीप नेपाल से बाइक पर ला रहे 55लीटर डीजल सहित एक व्यक्ति को धरदबोचा। पूछताछ के बाद जप्त किए गए डीजल सहित बाइक को कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द किया। जिसकी जानकारी बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने दिया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

विकास को गति देने में SDG के साथ योजनाओं का समन्वय जरूरी : डॉ. एन. विजयलक्ष्मी

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रवक्ता बने कुमार पाटलिपुत्रा सिंह सुशील

पटना में युवा प्रकोष्ठ को नई मजबूती, आलोक कुमार कुशवाहा बने कार्यकारी अध्यक्ष

error: