बिहार

उप महानिरीक्षक ने बथनाहा एसएसबी कैंप मुख्यालय का किया निरीक्षण

अररिया, रंजीत ठाकुर। एसएसबी के उप-महानिरीक्षक बल मुख्यालय नई दिल्ली सुदीप्त दास का आगमन 56वीं वाहिनी मुख्यालय बथनाहा में बुधवार को हुआ । उनके आगमन के पश्चात एसएसबी बथनाहा के कमांडेंट शाश्वत कुमार के द्वारा शॉल तथा पुष्पगुच्छ अर्पित कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उप-महानिरीक्षक के द्वारा वाहिनी मुख्यालय परिसर में महिला आवास, मेस, जवान आवास, शहीद सरोवर, श्वान दस्ता आवास, एवं शस्त्रागार का निरीक्षण किया।

Advertisements
Ad 1

वही गुरुवार को उप-महानिरीक्षक ने सर्वप्रथम वाहिनी मुख्यालय में पौधारोपण किया तथा संयुक्त अस्पताल बथनाहा का भ्रमण करने के पश्चात वाह्य सीमा चौकी पथरदेवा का भ्रमण किया तथा सीमा स्तंभ संख्या 186 पी.पी.75 का भी जायजा लिया। तत्पश्चात उप-महानिरीक्षक ने बी.सी.पी.गेट जोगबनी का भ्रमण किया जिसमें ए.पी.फ.नेपाल के अधिकारीगण से भी वार्तालाप किए। तत्पश्चात उन्होंने ने आई.सी.पी. जोगबनी गेट का भ्रमण कर जायजा लिया। जिसमें विवेक कुमार माथुर उप-महानिरीक्षक, चिकित्सा संयुक्त अस्पताल बथनाहा , शाश्वत कुमार कमांडेंट 56वीं बथनाहा , संजीव कुमार द्वितीय-कमान-अधिकारी, मदन मोहन भट्ट उप-कमांडेंट संयुक्त अस्पताल बथनाहा एवं 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के अन्य अधिकारीगण तथा अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: