बिहार

पटना के शिक्षाविद् प्रोफेसर संजीव धारी सिंह को वापस लाने की मांग तेज

फुलवारीशरीफ, अजीत। पटना के रहने वाले बहुभाषाविद् और कई देशों में कार्य कर चुके शिक्षाविद् डॉ. प्रोफेसर संजीव धारी सिंह को वापस पटना लाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा है कि प्रोफेसर सिंह जैसे विद्वान, जिन्हें कई देशों की भाषा और संस्कृति का गहरा ज्ञान है, उनका अनुभव बिहार के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से वे विदेशों में रहकर शिक्षा और शोध के क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं. ऐसे में सरकार को पहल कर उन्हें पटना लाने की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए। स्थानीय नागरिकों ने यह भी कहा कि राज्य को ऐसे प्रतिभाशाली लोगों की जरूरत है, जो शिक्षा और समाज को नई दिशा दे सकें. सरकार से अपेक्षा है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक पहल की जाएगी।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: