बिहार

खराब स्ट्रीट लाइट, डोर-टू-डोर कचरा उठाव एवं जर्जर ई-रिक्शा गाड़ियों को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आज वार्ड संख्या 60 की निगम पार्षद शोभा देवी ने वार्ड क्षेत्र में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों, डोर-टू-डोर कचरा उठाव की व्यवस्था तथा जर्जर एवं खराब ई-रिक्शा गाड़ियों को यथाशीघ्र ठीक कराने की मांग को लेकर नगर आयुक्त, पटना श्री यशपाल मीणा जी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। निगम पार्षद शोभा देवी ने कहा कि नगर निगम बोर्ड की 12वीं बैठक में स्ट्रीट लाइट, डोर-टू-डोर कचरा उठाव तथा वार्डों में जर्जर एवं खराब ई-रिक्शा गाड़ियों की समस्या को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं होने के कारण आम जनता में काफी नाराजगी है। क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब रहने और समय पर कचरा नहीं उठने के कारण आम नागरिक अपनी शिकायत लेकर पार्षद कार्यालय पहुंच रहे हैं तथा अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने नगर आयुक्त से अनुरोध किया कि खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराने, डोर-टू-डोर कचरा उठाव की व्यवस्था सुचारु करने तथा खराब एवं जर्जर ई-रिक्शा गाड़ियों को शीघ्र दुरुस्त कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया जाए।

नागरिक अधिकार मंच के संयोजक एवं पूर्व पार्षद बलराम चौधरी देवरत्न प्रसाद मोहम्मद जावेद राम नारायण सिंह अजीत सिंह कुशवाहा शंभू शरण प्रसाद आदि ने नगर विकास मंत्री बिहार सरकार एवं माननीय महापौर जी से आग्रह किया है कि आम नागरिक नगर निगम को होल्डिंग टैक्स के साथ-साथ कूड़ा टैक्स भी देती हैं। इसके बावजूद जर्जर एवं खराब गाड़ियों के कारण पटना शहर में समय पर कूड़ा उठाव नहीं हो पा रहा है और खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत भी समय पर नहीं होती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा नागरिकों से कर लेने के साथ-साथ उन्हें समय पर मूलभूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। कूड़ा उठाव एवं प्रकाश व्यवस्था में लगातार हो रही परेशानी के कारण आम नागरिकों में नगर निगम प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग कि स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था एवं डोर-टू-डोर कचरा उठाव की व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कर आम जनता को राहत प्रदान की जाए।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: