बिहार

बारांदी गांव निवासी 16 वर्षीय नूतन भारती किशोरी में मौत!

नालंदा(राकेश): रहुई थाना क्षेत्र के ब्रांदी गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने निकलकर आई है। गुरुवार को चार युवक किशोरी को बीमार बताकर इलाज के लिए अस्पताल ले पहुंचा। जहां डॉक्टर ने किशोरी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की बात सुनते ही चारों युवक मौके से फरार हो गया मृतक के गले पर काला रंग का गहरा निशान पढ़ा हुआ था। जिससे गला घोटकर हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। मृतका की पहचान रहुई थाना क्षेत्र इलाके के बरानदी गांव निवासी विजय कुमार की 16 वर्षीय पुत्री नूतन भारती के रूप में की गई है। शव को अस्पताल लाने वाले युवकों ने मृतका के मोबाइल से उसके माता-पिता को फोन कर जानकारी दिया कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। शव अस्पताल में पड़ा हुआ है जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं सूचना के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।

कंप्यूटर क्लास करने के लिए निकली थी युवती

अस्पताल कर्मियों की मानें तो चार युवक किशोरी को ई-रिक्शा से लाया था। मृतक के माता ने बताया कि नूतन हर रोज की तरह आज सुबह 6:00 बजे घर से बिहार शरीफ के गढ़ पर कंप्यूटर सेंटर में पढ़ने के लिए गई हुई थी। वह अपने साथ टिफिन लेकर घर से निकली थी इसके बाद नूतन के साथ क्या-क्या हुआ इसका पता उन्हें नहीं मालूम हो सका।

Advertisements
Ad 1

अज्ञात लोगों ने मोबाइल से परिजन को दी जानकारी

बेटी के मोबाइल से अनजान लोगों ने बताया कि बेटी फांसी लगा ली है, उसे अस्पताल लाया गया है इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया गले पर गहरा काला निशान से प्रतीत होता है, कि रसि या तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज से किशोरी को लाने वाले युवकों की पहचान की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।शव को अस्पताल लाने वाले युवकों पर परिजन संदेह जता रहे हैं माता पिता बेटी के किसी से लव अफेयर और दुश्मनी से बिल्कुल इंकार कर रहे हैं।

Related posts

जिलाधिकारी ने की लोक शिकायत निवारण एवं आरटीपीएस की समीक्षा

एमडीए अभियान में कम्युनिटी रेडियो बना जमीनी ताकत

पुलिस महानिरीक्षक पुर्णियां, ने 56 वीं वाहिनी मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बथनाहा का किया भ्रमण

error: