झारखण्ड

तालाब में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

धनबाद: बीसीसीएल सुदामडीह कोलवाशरी के सेंट्रल गैरेज में हाइवा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत 40 साल के मोहम्मद वशीम अंसारी का शव पास के तालाब से बरामद किया गया है. वशीम गुरुवार को ड्यूटी में प्रथम पाली से गायब था. परिजनों ने प्रबंधन से खोजबीन की गुहार लगाई थी. शव मिलने के बाद अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप परिजनों ने लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

Advertisements
Ad 1

डॉग स्क्वायड की टीम का लिया गया सहारा मृतक के परिजन और साथियों की सूचना पर गुरुवार की देर रात तक वशीर की काफी खोजबीन की गई. डॉग स्क्वायड की टीम का भी सहारा लिया गया. लेकिन देर रात तक वशीम को खोजने में सफलता हाथ नहीं लगी. सुबह होने के बाद अचानक उसका शव तालाब में तैरता दिखाई दिया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद कड़ी मशक्कत से शव को बाहर निकाला गया. इधर परिजनों का कहना है कि वशीम की हत्या अज्ञात लोगों ने की है।

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: