क्राइमताजा खबरेंबिहार

दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक को सरेआम मारी गोली

पटना: बिहार गोपालगंज जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है ।जहा 25 वर्षीय युवक को दिनदहाड़े सरेआम बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी वही गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक बेहतर इलाज के लिए पटना के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना नगर थाना के श्याम सिनेमा रोड की है।घायल युवक का नाम सत्येन्द्र कुमार पिता अशोक मांझी है। जो नगर थाना के श्याम सिनेमा रोड के रहने वाले हैं। अशोक मांझी सदर अस्पताल में कम्पाउण्डर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सत्येन्द्र कुमार श्याम सिनेमा रोड स्थित अपने घर के बाहर खड़ा होकर अपने पड़ोसियों से बात कर रहा था। इसी समय बाइक सवार युवको ने उसके ऊपर सरेआम गोली चला दिए। गोली युवक के गले में लगी है। जिसे स्थानीय लोगो की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सदर अस्पताल में युवक का इलाज करने के बाद उसका एक्सरे कराया गया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर रची खौफनाक साजिश, प्रेमियों संग मिलकर महादेव की कर दी हत्या!

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय में हुआ विशेष कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व एम्स पटना में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम को लेकर कार्यशाला

error: