क्राइमबिहार

लोजपा जिलाध्यक्ष चंदन यादव के घर पर चढ़कर अपराधियों ने की गोलीबारी, पुरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

दानापुर(आनंद मोहन): दानापुर थाना क्षेत्र के खगौलरोड स्थित लोजपा के पटना जिलाध्‍यक्ष चंदन यादव के घर एवं कार्यालय पर चढ़ दर्जनों बदमाशों ने रोड़ेबाजी, मारपीट करते हुए गोलीबारी की। घटना के संबंध में लोजपा पटना जिलाध्यक्ष चंदन यादव ने बताया कि हत्या की नियत से अपराधियों ने हमारे घर एवं कार्यालय पर चढ़कर मारपीट , रोड़ेबाजी की। इस घटना में मेरा पुत्र और भांजा जख्‍मी हो गये। जिसका इलाज चल रहा है। अपराधियों के द्वारा लोजपा के घर एवं कार्यालय में आधा दर्जन राउंड गोलीबारी की है। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा।

Advertisements
Ad 1

घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का अंजाम दे बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। दोनो जख्‍मी को लोगो ने निजी क्‍लीनिक में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह अपने पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एवं मामले की छानबीन में जुटी है। दानापुर थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि रोड़ेबाजी, मारपीट में दो लोग ज़ख्मी है। अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की गई है। पुलिस ने घटना स्‍थल से तीन खोखा बरामद किया है। रोड़ेबाजी, मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है। मामला दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है।

Related posts

स्वच्छ परिसर से स्वच्छ समाज का संदेश, प्रेमलोक मिशन स्कूल में बच्चों ने लिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

एम्स मार्ग पर फिर हादसा : तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर. अतिक्रमण और बदहाल सड़क पर उठे सवाल

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

error: