बिहार

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): पाटलिपुत्र यूथ फाउंडेशन के द्वारा आज सम्पतचक प्रखण्ड के स्पोर्ट्स पार्क ग्राउंड में फतेहपुर प्रीमियर लीग, क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। फतेहपुर प्रीमियर लीग, क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन नेहरू युवा केन्द्र के स्वावलंबन यूथ क्लब, फुलवारीशरीफ के अध्यक्ष गौरव प्रकाश ने पहले मैच का टॉस उछाल कर किया। फतेहपुर प्रीमियर लीग, क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटनकर्ता गौरव प्रकाश ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पाटलिपुत्र यूथ फाउंडेशन के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट से युवाओं में खेल की भावना का संचार होगा और प्रतिस्पर्धा बढ़ने से खिलाड़ियों में भी प्रतिभा का विकास होगा। पाटलिपुत्र यूथ फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में कराये जा रहे खेलकूद प्रतियोगिता काफी सराहनीय पहल है। इस अवसर पर पाटलिपुत्र यूथ फाउंडेशन के सचिव दीपक कुमार ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से हमारे शरीर स्वस्थ रहते हैं और शरीर का बेहतर विकास भी होता है। इस प्रकार के आयोजन से युवाओं में खेल के प्रति रूचि भी बनी रहती है।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: