बिहार

गरीबों की झोपड़ी उजाड़ने के खिलाफ भाकपा ने पटना जिलाधिकारी का घेराव किया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) फुटपाथ दुकानदारों पर बुलडोजर चलाने एवं गरीबों की झोपड़ी उजाड़ने के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पटना जिला परिषद के आह्वान पर झुग्गी झोपड़ी निवासी संघ एवं फुटपाथ दुकानदार संघ ने संयुक्त रूप से गांधी मैदान के 10 नंबर गेट से जुलूस निकाल पटना जिला अधिकारी का घेराव किया।

झोपड़ी निवासियों, गरीबों एवं फुटपाथ दुकानदारों ने भाकपा के लाल झंडे को ले बिहार में बुलडोजर राज नहीं सहेंगे, गरीबों की झोपड़ी पर हमला नहीं सहेंगे, बिना वैकल्पिक व्यवस्था के फुटपाथ दुकानदारों पर हमला नहीं सहेंगे, उजाड़े गए झोपड़ी वासियों को आवास देना होगा आदि नारे लगता हुआ एग्जीबिशन रोड मोड़ से बाकरगंज मोर, कारगिल चौक होता हुआ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। पुलिस प्रशासन ने कई बार जुलूस को रोकने का प्रयास किया पर अपने आक्रामक तेवर के कारण पुलिस को पीछे करता हुआ जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा। जहां उपस्थित मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम जांच पुष्पेश कुमार से प्रतिनिधिमंडल को मिलवाने का काम किया।

Advertisements
Ad 1

प्रतिनिधि मंडल में झोपड़ी संघ के अध्यक्ष देवरत्न प्रसाद, महासचिव प्रमोद नंदन, मीना देवी, बनारसीयू मांझी एवं फुटपाथ दुकानदारों के महासचिव मनोज कुमार शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल के वार्ता के दौरान उक्त स्थल पर बांकीपुर अंचल सचिव मंगल पासवान की अध्यक्षता में एक सभा हुई। जिसे संबोधित करते हुए भाकपा जिला सचिव विश्वजीत कुमार ने कहा कि इस भीषण ठंढ़ में गरीब झोपड़ी वासियों को उजाड़ना सरकार के अमानवीय एवं गेर संवैधानिक तथा गरीब विरोधी चरित्र को जाहिर करता है जिसे भाकपा बर्दाश्त नहीं करेगी।

मजदूरों के नेता और भाकपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड गजनफर नवाब अपने सरकार की नीति को संविधान पर बुलडोजर चलाने वाला बताया और कहा कि आज के समय में मजदूर गरीबों को एक होकर लड़ना होगा। इनके अलावा सभा को मजदूर नेता कौशलेंद्र कुमार वर्मा, डीपी यादव, बबलू सिंह, उदयन राय, बांकीपुर अंचल के पूर्व सचिव जितेंद्र कुमार, कुम्हरार अंचल सचिव संजय यादव, कुम्हरार अंचल के पूर्व सचिव हरेंद्र पासवान, मीना देवी, अनंत शर्मा, रमेश कुमार गुड्डू ने भी संबोधित किया। जुलूस एवं सभा में उपरोक्त नेताओं के अलावा रेखा देवी, मनती देवी, रूमा देवी, अभिषेक कुमार, आरती देवी, अंजलि देवी, पुनम देवी, कौमल देवी, सोमन देवी, मंचन देवी आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री

error: