पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 6413 नये संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ ही बिहार में अब एक्टिव के की संख्या बढ़कर 28,659 हो गयी है. वहीं, राज्य के 20 ऐसे जिले हैं, जहां पर कोरोना के नये संक्रमित मरीजों की संख्या 100 से अधिक है. पटना जिले में इस दौरान 2014 नये संक्रमित पाये गये हैं. पटना जिले का संक्रमण दर अब 19.86 प्रतिशत, जबकि राज्य का संक्रमण दर अब 3.55 प्रतिशत हो गया है।

