बिहार

लोहड़ी पर कोरोना का साया, सादगी से मनाया पर्व

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में लोहड़ी की धूम पर कोरोना संक्रमण का साया देखने को मिला। गुरुवार को सामाजिक समरसता और सद्भाव का पर्व लोहड़ी पटना में बेहद सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते पहले जैसी रंगत नजर नहीं आई। ज्यादातर जगह पर ना ढ़ोल बजे ना ही पंजाबी समाज के लोगों ने भांगड़ा- गिद्दा पाया। वहीं ऐसा ही नजारा पटनासिटी के गुरु तेग बहादुर में भी देखने को मिला, जहां स्थानीय सिखों ने सरकार की गाइडलाइन की पालना करते हुए अपने लोगों में ही सादगी से पर्व मनाया। लोहड़ी की अग्नि जलाई गई और प्रसाद का वितरण किया गया।

पंजाबी समाज के लोगों ने न्यूज़ क्राइम 24 से कहा कि बहुत अफसोस हो रहा है कि इस बार भी किसी को बुला नही सके, इस कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए हमलोगों ने अपनो में ही सरकार के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए यह पर्व मना रहे हैं। बाहर से अंदर आने वाले लोगों को सैनिटाइज किया जा रहा है, जिससे किसी को संक्रमण का खतरा ना हो। इसके साथ ही सभी को ढ़ेरो सारी शुभकामनाएं एवम बधाई दी।

Related posts

शिक्षक दिवस पर विधायक को छात्र ने भेंट किया गुलाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU

error: