बिहार

विशेष अभियान के तहत लगाया जा रहा है कोरोना का टीका

अररिया(रंजीत ठाकुर): राज्य में बढ़ते कोरोना महामारी को लेकर जहां राज्य सरकार सहित सभी आला अधिकारी टीकाकरण को लेकर मुस्तैद है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के एएनएम, आशा दीदी आदि अन्य स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर घर घर जाकर लोगों को प्रोत्साहित करते हुए वंचित व्यक्तियों को टीका लगाने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार प्रखंड के फुलकाहा एपीएचसी क्षेत्र में ठिठुरते ठंडे में भी एएनएम क्रांति कुमारी के द्वारा वंचित सभी उम्र के लोगों को घूम घूम कर व पूछ पूछ कर अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों को टीका लगा रही है।

Related posts

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!

पटना की बाजार समिति में सात फल प्रतिष्ठानों की जांच, दो दुकानों से केले के नमूने लिए गए