बिहार

नवनिर्वाचित महापौर, उपमहापौर एवं पार्षदों का हुआ अभिनंदन’

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): पाटलिपुत्र परिषद् एवं सनातन धर्म सभा द्वारा नवनिर्वाचित महापौर, उपमहापौर एवं पार्षदों का अभिनंदन समारोह मंगल तालाब स्थित पाटलिपुत्र खेल एवं सांस्कृतिक परिसर में आयोजित किया गया ।

समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगान तथा तत्पश्चात पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव , महापौर सीता साहू ,उप महापौर रेशमी चंद्रबंसी, अध्य्श टी पी गोलवारा, महासचिव संजीव कुमार यादव द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ।

नंदकिशोर यादव अपने संबोधन कहा कि चुनाव में निर्वाचित वार्ड प्रतिनिधियों को भेदभाव से बचना चाहिए और यह याद रखना चाहिए कि जीत के बाद आप सबके नुमाइंदे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जीते हुए प्रतिनिधियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि काम बोलता है।

सभा को संबोधित करते हुए महापौर सीता साहू ने कहा कि पूरा पटना उनका एक वृहद परिवार जैसा है । उनकी प्राथमिकता होगी कि जो काम पिछले कार्यकाल में पूरे नहीं हो सके उसे पूरा किया जाए । सभा को नवनिर्वाचित उपमहापौर रश्मि चंद्रवंशी पूर्व उपमहापौर संतोष मेहता आदि ने भी संबोधित किया।

Advertisements
Ad 1

परिषद महासचिव संजीव कुमार यादव ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ -शॉल देकर स्वागत भाषण के साथ किया अभिनंदन समारोह में महापौर सीता साहू, उपमहापौर रश्मि चंद्रवंशी सहित पार्षद किरण मेहता, गायत्री गुप्ता, नीलम कुमारी ,शोभा देवी तारा देवी, फैजुर रहमान फिरोज, आबदा कुरैशी ,तरुण राय ,कांति देवी, मनोज कुमार जायसवाल, सुनीता देवी, मनोज मेहता, विनोद कुमार, अंजली राय तथा संध्या यादव सहित 16 पार्षदों को पुष्पगुच्छ, दुशाला एवं स्मृति-चिह्न आदि प्रदान कर अभिनंदन किया गया।

समारोह में निगम के सफाई कर्मियों से सरोकार एवं संवेदना व्यक्त करने के लिए लगभग सौ सफाईकर्मियों को कंबल अर्पित किया गया।इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉ०शाह अद्वैत कृष्ण,मोहन चतुर्वेदी ,शशि शेखर रस्तोगी, नारायण शाह ,पूर्व पार्षद मनोज गोप,ललित अग्रवाल ,नवीन रस्तोगी, रो० विजय कुमार यादव,रो०प्रमोद कुमार, गोविंद कनोडिया, सैयद मंजर हसन ,कुमार दिनेश ,बलराम माथुरी, राज कुमार राजन, सुजीत कुशवाहा मनोज कुमार गौतम, विकास गुप्ता, भगवती प्रसाद मोदी, रघुनाथ प्रसाद, सुरेश प्रसाद सिंह, राहुल कुमार राजीव कुमार एवं नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

समाजसेवी शिक्षाविद् विजय कुमार सिंह ने सभा का संचालन तथा अध्यक्षता परिषद् व सनातन धर्म सभा के अध्यक्षता एवं अध्यक्षीय सम्बोधन डॉ०त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा ने किया।धन्यवाद ज्ञापन संयोजक शिव प्रसाद मोदी ने की

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

error: