ताजा खबरेंबिहार

करंट लगने से महिला कॉलेज झाझा के कंप्यूटर ऑपरेटर की हुई मौत!

जमुई(मो० अंजुम आलम): सोनो प्रखंड के कुआंबांक गांव में करंट की चपेट में आने से कंप्यूटर आपरेटर की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाकटर के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

मृतक कम्प्यूटर आपरेटर की पहचान सोनो प्रखंड के कुआं बांक गांव निवासी होरिल यादव के 30 वर्षीय पुत्र संदेश कुमार यादव के रूप में हुई है।

परिजन ने बताया कि संदेश 2011 से ही महिला कालेज झाझा में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत था। वह घर में लगे बिजली बोर्ड में कुछ काम कर रहा था इसी दौरान बोर्ड का तार कटे होने की वजह से वह करंट की चपेट में आ गया। उसके बाद स्वजन के द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक को दो पुत्र है। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: