बिहार

सांप्रदायिक सद्भाव दिवस का आयोजन किया गया

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) काकोरी के यशस्वी शहीद रामप्रसाद बिस्मिल ,शहीद अशफाक उल्ला खान, शहीद ठाकुर रोशन सिंह एवं शहीद राजेंद्रनाथ लाहिड़ी की शहादत की 97वीं वर्षगांठ संस्था सांप्रदायिक सद्भाव समन्वय समिति के द्वारा ‘सांप्रदायिक सद्भाव दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय शहीद भगत सिंह चौक पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चारों शहीदों युक्त तैलचित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर हुआ।कार्यक्रम में आये प्रमुख वक्ताओं में डॉ० एक़बाल अहमद, कॉ०देवरत्न प्रसाद, मिथिलेश सिंह, डॉ० विनोद कुमार अवस्थी आदि थे।

वक्ताओं ने देश में बढ़ती सांप्रदायिकता पर चिंता जाहिर की। सभा को शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की शहादत पूर्व उस वसीयत की याद दिलाई गई जिसमें उन्होंने लिखा है कि यदि देशवासियों को हमारे मरने का जरा भी अफसोस है तो वह जैसे भी हो हिंदू- मुसलमान एकता कायम करें ।यही हमारी आखिरी इच्छा है। इसी तरह शहीद अशफ़ाकउल्ला खान ने अपनी शहादत के तीन दिन पहले लिखे खत में देशवासियों को आगाह किया था कि सात करोड़ मुसलमान को शुद्धिकरण द्वारा हिंदू बनाना एक फिजूल की सोच है। इस तरह से पच्चीस करोड़ हिंदुओं से इस्लाम कुबूल करवाये जाने की सोच भी एक बकवास है। उन्होंने आपसी फसाद की बजाय गुलाम रहना बेहतर माना।

Advertisements
Ad 1

वक्तागण इस बात से भी चिंतित थे कि भारत के सौ अमीरों की संपदा देश के वार्षिक बजट से भी ज्यादा हो गई है।जहाँ वर्ष 2021-22 के लिए भारत सरकार का कुल बजट 34.83 लाख करोड़ रुपए थी,वहीं भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की संपदा का मूल्य 58.12 लाख करोड़ रुपया था। इसी तरह से शीर्ष कंपनियों के सीईओ से एक मजदूर आय में 941 साल पीछे है जो कि ब्रिटिश काल में ईस्ट इंडिया कंपनी की अन्यायपूर्ण व्यवस्था के तहत हुआ करता था।

इस अवसर पर कॉ०राजा बाबू, मो०साबिर अली रघुनाथ प्रसाद,कॉo ललन यादव,प्रफुल्ल पांडेय वर्षा वर्मा,कॉ०शंभू शरण प्रसाद,योगेंद्र कुमार ओम, कुमार लखन, प्रभात कु० धवन,संजय शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के वरीय उपाध्यक्ष डॉ०एक़बालअहमद ने तथा संचालन महासचिव विजय कुमार सिंह ने किया।

Related posts

लोजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात किया

लखनी बिगहा में नवनिर्मित यातायात थाना भवन का उद्घाटन

समृद्धि यात्रा के तहत लखीसराय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: